व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों संग जिलाधिकारी ने किया बैठक, दिये सख्त निर्देश

व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ठोस कदम उठाएं- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक विकास, भूमि उपलब्धता तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) के विकास हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि का चिन्हांकन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इसके साथ ही संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए गए कि वे संभावित भूमि का सर्वे कर ऐसी जमीन चिन्हित करें जो शहरी क्षेत्र के आसपास स्थित हो, ताकि उद्योगों को बेहतर परिवहन, संसाधन एवं बाजार की सुविधा मिल सके।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र का सुव्यवस्थित विकास जनपद की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा ।इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ठोस कदम उठाएं।

जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस Read More जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

इस मौके पर उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा, प्रशान्त जैन नगर अध्यक्ष, राजेश जायसवाल जिला उपाध्यक्ष, नरेन्द्र मोदनवाल जिला उपाध्यक्ष, धीरेन्द्र जा जायसवाल जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, कृष्णा सोनी, राजेश गुप्ता जिलाध्यक्ष उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

साइकिल चलाएं स्वस्थ जीवन के साथ पर्यावरण व ईंधन बचाएं - डॉ राजेश सिंह Read More साइकिल चलाएं स्वस्थ जीवन के साथ पर्यावरण व ईंधन बचाएं - डॉ राजेश सिंह

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार