जुगैल पुलिस की त्वरित कार्यवाही ,हत्या के मामले में 03 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 28/29.04.2026 की रात्रि में पीआरवी के माध्यम से थाना जुगैल पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुड़ारी थाना जुगैल क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मृत पड़ा है। सूचना पर थाना जुगैल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतक की पहचान बल्लू कोल पुत्र प्यारेलाल, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुडारी के रूप में हुई।

जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक के दूर के रिश्तेदार महेन्द्र उर्फ डब्लू, पवन उर्फ कुरइया एवं प्रीतम पुत्रगण महेन्द्र निवासीगण ग्राम कुडारी द्वारा आपसी विवाद/खाने-पीने के दौरान मृतक को अपने घर ले जाकर लोहे के शाबल से प्रहार कर हत्या कर दी गई तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सड़क किनारे रख दिया गया।प्रकरण के संबंध में थाना जुगैल पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 103(1), 238(a), 3(5) बीएनएस के तहत तीनों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट-

करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा ‘विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस’ पर जागरूकता अभियान  Read More करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा ‘विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस’ पर जागरूकता अभियान

श्रीराम कथा में राम की बाल लीलाओं का वर्णन Read More श्रीराम कथा में राम की बाल लीलाओं का वर्णन

पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों अभियुक्त  क्रमश :-महेन्द्र उर्फ डब्लू पुत्र स्व0 अमृत, पवन उर्फ कुरइया पुत्र महेन्द्र, प्रीतम पुत्र महेन्द्र निवासीगण – हाल पता- ग्राम कुडारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, मूल पता- ग्राम केवटली,चितावल थाना गढ़वा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश, को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,, पेट्रोल पंप से निकलते ही हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम Read More डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,, पेट्रोल पंप से निकलते ही हुई मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें