धमकी देने के आरोप में प्रधान पति पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, पुलिस जाँच में जुटि

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

कोन थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम के प्रधान पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शंभू पटेल ने हैंडपंप रिबोर्/ मरम्मत के संबंध में पूर्व में igrs किया था जिससे क्षुब्ध होकर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा मोबाइल पर खुलेयाम धमकी दे रहा। 

जिसके क्रम में शिकायतकर्ता ने कोन थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के पति अमरेश यादव ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसका साक्ष्य शिकायतकर्ता के पास मौजूद है। बतादें कि प्रधान प्रतिनिधि के धमकी से पीड़ित और उनका परिवार दहशत में है।पीड़ित के अनुसार घटना के बाद से परिवार भयभीत है और किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रधानपति पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच में जुटि।इस बावत पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने सेल फोन पर बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही प्रचलित है।

बीजपुर की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही, पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये Read More बीजपुर की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही, पीड़ित को वापस कराए ₹25,000/- रुपये

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें