खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिरयानी दुकानों पर छापेमारी, 10 किलो सड़ा लहसुन नष्ट
बलरामपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार बिरयानी दुकानों पर छापेमारी की, 10 किलो सड़ा लहसुन नष्ट किया और चिकन बिरयानी के नमूने जांच के लिए भेजे। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई
बलरामपुर। होली और रमजान के मद्देनजर जिले में मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (लखनऊ) के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
अभियान के तहत बलरामपुर शहर में चार चिकन बिरयानी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ‘मेसर्स हैदराबादी चिकन बिरयानी’ में अनियमितताएं पाई गईं। विभाग को मिली शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई में मौके से करीब 10 किलोग्राम सड़ा हुआ लहसुन बरामद हुआ, जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए तत्काल नष्ट करा दिया गया।
जांच के लिए भेजे गए नमूने
खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित दुकान से चिकन बिरयानी के नमूने भी संग्रहित किए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गिरिजेश कुमार दूबे ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु, राम मौर्या और शंकर दयाल तिवारी शामिल रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
स्वतंत्र प्रभात balrampur news बलरामपुर समाचार Food Safety Raid Biryani Shop Inspection Spoiled Garlic Destroyed UP Food Department Food Safety Action Chicken Biryani Check Food Adulteration Prevention Girijesh Kumar Dubey Food Sample Testing खाद्य विभाग कार्रवाई बिरयानी दुकान छापेमारी सड़ा लहसुन नष्ट उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा

Comments