सामूहिक विवाह समारोह में 207 जोड़ों  ने थामा एक - दूजे का हाथ

डुमरियागंज के मंगल भवन में विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुए विवाह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,राप्ती नदी तट स्थित मंगल भवन, नगर पंचायत डुमरियागंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 207 जोड़ों का विवाह विभिन्न धर्मों की परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया।
 
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने गणेश प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,
 
सामूहिक विवाह में 140 हिंदू, 58 बौद्ध एवं 09 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। हिंदू रीति-रिवाज से पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया गया, मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा पढ़ाया गया तथा बौद्ध धर्मावलंबियों का विवाह उनके धार्मिक विधानों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न पंक्तियों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए थे।
 
मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने समारोह को संबोधित करते हुए  कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के तहत प्रदेश सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़े एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है, 
 
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के विवाह एक ही मंच पर सम्पन्न हुए।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि प्रत्येक वधू के खाते में ₹60,000 की धनराशि डीबीटी से हस्तांतरित की गई।
 
इसके अतिरिक्त नवदम्पतियों को साड़ी, कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, डिनर सेट, कूकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज, प्रेस, बिस्तर, कंबल, गद्दा, तकिया, चूड़ी, कंगन, मिठाई एवं सूखे मेवे सहित विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।
 
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी कुमार कार्तिकेत मिश्र, अधिशासी अधिकारी सचिन पटेल सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें