नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
स्टांप शुल्क में करीब दस लाख की कमी का खुलासा
डीएम-एसपी के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
भदोही। जनपद में पंजीकृत बड़े विलेखों की गहन जांच के क्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भदोही कस्बे के मौजा महबूबपुर स्थित एक विक्रय विलेख का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टांप व निबंधन शुल्क में बड़ी अनियमितता सामने आई, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।बताया गया कि आराजी संख्या 54, रकबा 2114 वर्ग मीटर अकृषिक भूमि का 31 जनवरी 2026 को निबंधन कराया गया था।
विलेख में भूमि को शून्य से तीन मीटर रास्ते की दर दर्शाते हुए मूल्यांकन कम दर्शाया गया था। जबकि मौके पर जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि तीन से नौ मीटर चौड़े रास्ते से मात्र 17 फीट की दूरी पर स्थित है। सर्किल रेट के प्रावधानों के अनुसार गैर चिह्नित रास्ते से 100 मीटर की गहराई तक रास्ते की दर लागू होती है।
इसके अतिरिक्त स्थल पर चहारदीवारी अपेक्षा से अधिक व ऊंची पाई गई, जिससे वास्तविक मूल्यांकन और अधिक बनता है। जांच के उपरांत कुल 9,92,830 रुपये की स्टांप व निबंधन शुल्क की कमी पाई गई।निरीक्षण के दौरान सहायक महा निरीक्षक निबंधन, उप निबंधक व नायब तहसीलदार भदोही भी मौजूद रहे। मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक एवं राजस्व कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
स्वतंत्र प्रभात Bhadohi Administration Action स्टांप शुल्क अनियमितता Stamp Duty Irregularity शैलेश कुमार डीएम Abhimanyu Mangalik SP महबूबपुर निरीक्षण Property Registration Probe विक्रय विलेख जांच Revenue Loss Case सर्किल रेट उल्लंघन Land Valuation Dispute निबंधन विभाग कार्रवाई Surprise Field Inspection राजस्व विभाग हड़कंप Legal Proceedings Initiated अकृषिक भूमि मामला Sub Registrar Inquiry तहसील भदोही अपडेट Uttar Pradesh Governance News

Comments