नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले और रास्ता बंद करने वाले दबंगों के खिलाफ समाधान दिवस में की शिकायत लगाई न्याय की गुहार
बरेली/ क्योलडिया। थाना क्षेत्र के गांव बिजासन के विश्व देव राठौर ने आज समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि उनके खेत को जाने वाले रास्ते को दबंग सुरेश चंद्र उर्फ महेश ने कब्जा कर रखाहै और रास्ते में अपनी ट्राली खड़ी कर कर रख कर ट्राली से नाली को तोड़कर उसकी ईटे गायब कर दी है ज्ञात रहे 24 सितंबर को दबंग ने जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी कर रास्ता पूर्ण तरीके से बंद कर दिया है जिसकी तत्काल शिकायत पीड़ित ने पीआर वी पर की लेकिन पुलिस ने आरोपी को बगैर कार्यवाही के ही छोड़ दिया।
जिससे दबंग के हौसले बुलंद हो गये इसके बाद दबंग ने रास्ते में पुआल लगा दिया पीड़ित ने कई बार इसकी शिकायत की जिस पर 25 अक्टूबर 2025 को राजस्व टीम के गठन किया गया जिसमें नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह द्वारा कब्जा हटा दिया गया था इसके बाद एसडीएम प्रशासन से पीड़ित ने शिकायत की जिस पर एसडीएम प्रशासन ने अधिकारियों को कडी फटकार लगाई इस पर 25नवंबर को नायव तहसीलदार सोभित सिंह ने कब्जा हटवाया।
अधिकारियों के जाने के बाद दबंग ने फिर कब्जा कर लिया 20 फरवरी 26 को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप स्वयं मौके पर पहुंचे और वहां पर कब्जा हटवाया लेकिन टीम के जाते ही फिर दबंग ने नाली में पड़े पाइप उखाड़दिए जिससे रास्ता बंद हो गया पीड़ित की 6 माह से अब तक कोई फसल नहीं हुई है और उसका खेत खाली पड़ा है पीड़ित ने समाधान दिवस में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांगकी है।
स्वतंत्र प्रभात Bareilly Local News समाधान दिवस शिकायत Government Property Damage बिजासन गांव मामला Land Dispute Case क्योलडिया थाना क्षेत्र Encroachment Removal Action विश्व देव राठौर Illegal Occupation Issue तहसील प्रशासन कार्यवाही Revenue Team Inspection एसडीएम हस्तक्षेप Naib Tehsildar Action रास्ता अवरुद्ध विवाद Rural Justice Appeal दुष्यंत प्रताप तहसीलदार Public Grievance Hearing Property Encroachment Bareilly उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग

Comments