बलिया: सुनील हत्याकांड में 1 लाख का इनामी अजीत चौबे कोर्ट में सरेंडर
लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी, पुलिस कर रही थी तलाश
बलिया में चर्चित सुनील यादव हत्याकांड के एक लाख रुपये के इनामी आरोपी अजीत चौबे ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस टीम को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।आत्मसमर्पण के दौरान अजीत चौबे ने अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई।
उन्होंने पुलिस द्वारा मुठभेड़ किए जाने की आशंका जताते हुए खुद को इस मामले में फर्जी तरीके से फंसाए जाने का आरोप लगाया। उनके अधिवक्ता शम्भू नाथ उपाध्याय ने भी संभावित एनकाउंटर की आशंका व्यक्त करते हुए न्यायालय से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
20 सितंबर 2025 को हुई थी हत्या
यह सनसनीखेज वारदात 20 सितंबर 2025 की देर शाम हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा चट्टी के पास हुई थी। हमलावरों ने 30 वर्षीय सुनील कुमार यादव पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।रेपुरा गांव निवासी सुनील यादव टेंट हाउस का काम करते थे। घटना के दिन वह एक बच्चे के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे, तभी घात लगाकर उन पर हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
इस मामले में पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अजीत चौबे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल प्रकरण की आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय में जारी है।
स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news ballia news Ballia Crime News Sunil Murder Case Ballia Ajit Chaube Surrender 1 Lakh Reward Accused Inami Badmash UP Ballia Court Surrender Ballia Police Action Murder Case Update Crime Breaking News Ballia Ajit Chaube News Ballia Samachar बलिया समाचार सुनील हत्याकांड इनामी आरोपी सरेंडर उत्तर प्रदेश अपराध समाचार

Comments