आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा गौरीगंज में किया गया पैदल गश्त
अमेठी के गौरीगंज कस्बे में आगामी त्योहारों को लेकर एसपी सरवणन टी. ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और नारी सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
अमेठी। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा गौरीगंज में पैदल गश्त किया गया तथा वहाँ पर मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारी गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, सर्राफा बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाये रखने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

Comments