जनहित पीजी कॉलेज में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का मंत्र
पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में जुटे अमेठी के जिला पदाधिकारी
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र द्वारा जनहित पीजी कॉलेज, जलालपुर (जौनपुर) में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में अमेठी जनपद से जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला सहित अनेक जिला पदाधिकारी सहभागिता के लिए पहुंचे।
कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के व्यापक प्रसार पर विशेष बल दिया गया।जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की रीढ़ को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि महाअभियान के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में संगठन के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आगामी चरण में प्रत्येक मंडल स्तर पर 24 घंटे का प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मंडल स्तर पर ही रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी रहेगी।
प्रशिक्षण के दौरान सात प्रमुख विषयों—इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां तथा सोशल मीडिया—पर गहन मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन विषयों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा।कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की नीतियों और विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
अमेठी से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय सहभागिता चर्चा का केंद्र रही। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विशुभ मिश्रा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता चंद्र मौली सिंह, जिला मंत्री प्रभात शुक्ला, सहित अन्य जिला पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात jaunpur news BJP Training Campaign 2026 Pandit Deendayal Upadhyay Training Janhit PG College Jalalpur Amethi BJP News Sudhanshu Shukla Girish Chandra Shukla BJP Kashi Kshetra BJP Organizational Strength UP Political News भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान अमेठी भाजपा संगठन सशक्तिकरण जौनपुर समाचार उत्तर प्रदेश राजनीति

Comments