नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कैलाश नदी में दो मगरमच्छ दिखने से दहशत
ग्रामीणों में डर का माहौल
बरेली/क्योलड़िया- गांव मुड़िया चौधरी के पास बहने वाली कैलाश नदी में दो मगरमच्छ देखे जाने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई । शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे धूप सेंकते दो बड़े मगरमच्छों को देखा। इसके बाद नदी में मगरमच्छ होने की खबर गांव में फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में पहले मगरमच्छ नजर नहीं आए थे। अचानक दो मगरमच्छों के दिखने से खासकर नदी किनारे खेतों में काम करने वाले किसानों और पशु चराने जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है। अभिभावकों ने बच्चों को नदी की ओर जाने से मना कर दिया है।
सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान वेदपाल कन्नौजिया ने वन विभाग को इससे अवगत कराया । पूरे दिन ग्रामीण वन विभाग का इंतजार करते रहे लेकिन कोई वन कर्मी सूचना पर नहीं पहुंचा। गांव के सुरेश पाल,विजेंद्र कुमार,चंद्रपाल,दीनदयाल, राधेश्याम,आदि ने कहा कि यदि समय रहते मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाया गया तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है।
स्वतंत्र प्रभात Bareilly Rural News कैलाश नदी मगरमच्छ Crocodile Sighting Alert क्योलड़िया गांव Wildlife Threat Update मुड़िया चौधरी क्षेत्र Forest Department Response ग्रामीणों में दहशत River Safety Warning वेदपाल कन्नौजिया प्रधान Human Wildlife Conflict नदी किनारे खतरा Village Safety Concern बरेली वन विभाग Public Awareness Advisory किसानों में भय Animal Rescue Action उत्तर प्रदेश ताजा खबर Local Administration Alert

Comments