सड़क बिजली व पानी के साथ सुरक्षा का वातावरण रामपुरखास में सर्वोच्च प्राथमिकता- प्रमोद तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद, राहाटीकर, सांगीपुर बाजार व लालगंज में कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर विकास योजनाओं को लेकर संवाद किया। उन्होने कहा कि रामपुरखास में सड़क, बिजली, शुद्ध पानी के साथ आम लोगों की सुरक्षा सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता में है। होली के पर्व से जुड़े पांच दिवसीय रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी का मुस्तफाबाद में ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा संचालित करायी जा रही ग्रामीण विकास से जुड़ी सड़क परियोजना की सौगात की भी जानकारी दी।
इससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे दिखे। सांगीपुर बाजार मे भी सांसद प्रमोद तिवारी ने व्यापारियों से मुलाकात कर कारोबारी के क्षेत्र में सुदृढ़ वातावरण का भरोसा दिलाया। सांगीपुर क्षेत्र के बिजहड़ी गांव में रमाशंकर पाण्डेय के संयोजन में आयोजित भण्डारे में भी सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए। बाबा घुइसरनाथ धाम में उन्होने दर्शन पूजन किया। लालगंज बाजार में रवीन्द्र गुप्ता के संयोजन में व्यापारियों तथा सभासदों ने सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी मोदी सरकार की कृषि नीति पर भी हमलावर दिखे। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य नही दे पा रही है।
उन्होने तीखे अंदाज मे कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार के समझौते ने देश के घरेलू किसानों के हितों पर गहरा कुठाराघात किया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में यह सरकार देश के स्वाभिमान को भी नहीं बचा पा रही है। उन्होने भाजपा नीति सरकार की विदेश नीति में भी भटकाव को लेकर घेराबंदी की। इसके बाद वह सांगीपुर वार्ड पहुंचे, यहां उन्होने पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी के हाल ही में निधन पर परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डा0 अमिताभ शुक्ल, आशीष उपाध्याय, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता, छोटेलाल सरोज, दारा सिंह, आशीष कौशल, कैलाशनाथ तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, मुरलीधर तिवारी, त्रिभु तिवारी, प्रभात ओझा, रामकृपाल पासी, शिवकुमार साहू,गुड्डू सिंह, रामबोध शुक्ल, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात Ramapurkhas Development Pramod Tiwari News Lalganj Updates Pratapgarh Local News Road Electricity Water Safety Rural Development Uttar Pradesh Ramapurkhas MLA Projects Pramod Tiwari Ramapurkhas Sangipur Market News Baba Ghuisarnath Dham Agriculture Policy Criticism Modi Government Agriculture US India Trade Impact Pramod Tiwari Political Updates Pratapgarh News Portal Rural Infrastructure News Ramapurkhas Social Initiatives Pramod Tiwari Visit Uttar Pradesh Assembly News

Comments