डंपर की टक्कर से एलडीए के वरिष्ठ लिपिक दंपति समेत चालक गंभीर

कार चालक दिलीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। बांदा बहराइच मार्ग पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। चांदा गांव के पास बेकाबू डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार लखनऊ के गोमती नगर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गए। वह लखनऊ विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ लिपिक हैं। उनके साथ पत्नी सावित्री सिंह भी थीं। कार चालक दिलीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हुए।
 
दिलीप सुल्तानपुर के धकूरपुर गांव के रहने वाले हैं। कार सवार दंपत्ति ड्राइवर के लालगंज अपनी बेटी और दामाद से मिलने आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आए डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
 
जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। हालत नाजुक देखते हुए तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें