नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
73 बुजुर्गों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
अमेठी। जिला अस्पताल असैदापुर की टीम द्वारा गौरीगंज स्थित वृद्धाश्रम में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पितांबर कनौजिया ने वृद्धाश्रम में आवासित बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें रोगानुसार आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान कुल 73 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परामर्श देते हुए डॉ. कनौजिया ने बुजुर्गों को नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम करने, प्रतिदिन टहलने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संतुलित दिनचर्या और सावधानी से स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है। निःशुल्क दवा एवं परामर्श प्राप्त कर वृद्धजन संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए।
स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Health News Amethi Latest News Amethi Health Camp Old Age Home Medical Camp Gauriganj News Update District Hospital Asaidapur Dr Pitambar Kanojia Camp Free Medical Checkup Amethi Senior Citizen Health Camp 73 Elderly Health Check Government Health Initiative UP Healthcare Camp 2026 Medical Team Visit Gauriganj Free Medicine Distribution Public Health Service UP Elderly Care Program Community Health Camp Social Welfare Initiative Senior Citizen Wellness

Comments