नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दो प्रमुख मार्गों के निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति: विधायक विनय वर्मा
इन दोनों संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है
सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को एक और बड़ी विकासात्मक सौगात प्रदान की गई है। विधायक विनय वर्मा की पहल पर क्षेत्र के महत्वपूर्ण 02 मार्गों की स्वीकृति के साथ धनराशि अवमुक्त की गयी है। जिसमें भिरिंडा समय माता स्थान से नियाँव तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य। तथा समय माता स्थान मधवानगर बैरिहवा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है। इन दोनों संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे आवागमन सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी तथा विकास को नई गति प्रदान होगी।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण एवं किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति शोहरतगढ़ विधानसभा की जनता की ओर से हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वतंत्र प्रभात Yogi Adityanath Government Village Connectivity Project Shohratgarh Development News Siddharthnagar Road Project Vinay Verma MLA Update Rural Road Construction UP Bhiringda Samay Mata Marg Niyaw Contact Road Madhav Nagar Bairihwa Road Infrastructure Development UP Uttar Pradesh Development News Road Approval 2026 Farmers Benefit Scheme Student Travel सुविधा Public Works Department UP Shohratgarh Assembly News Gramin Vikas Yojana Siddharthnagar Latest Update Connectivity Boost UP

Comments