बाजार शुकुल में शिव पंचायन मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाता है अमरनाथ गुप्ता का परिवार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बाजार शुकुल अमेठी। धनेशा राजपूत गुड़ाही कटरा स्थित शिव मंदिर परिसर में भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता पार्वती एवं नंदी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी अमरनाथ कसौधन के द्वारा सम्पन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शिव मंदिर से एक भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में माताओं-बहनों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, वहीं जनप्रतिनिधियों और व्यापारी बंधुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज हुई।
 
जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा शिव पार्वती धर्मशाला से प्रारंभ होकर चार धाम, प्राचीन शिव मंदिर, गायत्री नगर चौराहा होते हुए महावीरन मार्ग से गुजरकर कटरा स्थित महादेव मंदिर पहुंची और अंततः शिव पंचायन मंदिर में समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम के आयोजक शुकुल बाजार कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी राम शंकर कसौधन ने बताया कि मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।
 
शोभायात्रा में अमरनाथ (रिंकू) गुप्ता, विजय गुप्ता, लालता गुप्ता, अमन गुप्ता, ध्रुव गुप्ता (डब्लू), शुभम कसौधन, राम जी सहित हजारों भक्तगण शामिल रहे।पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने इसे क्षेत्र की धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ध्रुव गुप्ता का परिवार सामाजिक धार्मिक कार्यों कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाता है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर्य रहता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें