शिवरतनगंज पुलिस द्वारा बकरी चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी हुई बकरी बरामद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी ।  पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई  दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर  थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी पर 02 अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद पुत्र शत्रोघन निवासी कुसुम्भी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष व अर्जुन उर्फ टन्ना पुत्र भुल्ली निवासी कुसुम्भी टिकरी थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
 
कब्जे से बकरी को बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 27.02.2026 को उनदोनों ने उक्त बकरी को कुसुम्भी टिकरी गांव से चोरी किया था। मौका देखकर वह दोनों आज इस बकरी को बेचने के लिए जा रहे थे । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुये थाना शिवरतनगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें