23वां सोनांचल कप भदोही ने रोमांचक मुकाबले में बोर्ड इलेवन को 2 विकेट से हराया, शादाब बने मैन ऑफ द मैच

शादाब को शानदार गेंदबाजी के लिए अधिशासी अभियंता ई. एस पी सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

स्थानीय गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। यहाँ चल रहे 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला बोर्ड इलेवन बनाम भदोही के बीच खेला गया। अंतिम ओवरों तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में भदोही ने बाजी मारते हुए 2 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के नौवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट संजीत चौबे, विभाग कार्यवाहिका गीतांजलि चौबे और नगर संपर्क प्रमुख बीना पांडेय उपस्थित रहीं।

उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आयोजन समिति द्वारा खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों की जमकर सराहना की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोर्ड इलेवन की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 142 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। दिनेश पनिका ने 32 गेंदों पर 33 रन (3 चौके, 1 छक्का) बनाए, जबकि अखिलेन्द्र ने 31 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया।भदोही की ओर से शादाब सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 ओवर में मात्र 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कृष्ण मुरारी ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट लिया। 

संजू के 97 ने भारत को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट Read More संजू के 97 ने भारत को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम ने उतार-चढ़ाव भरे मैच में 23.4 ओवरों में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकास चौहान ने 42 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 45 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कृष्णमुरारी ने भी 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहित कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 1 मेडन के साथ मात्र 3 रन देकर 3 विकेट झटके, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

दो दिवसीय बांके बिहारी ऑटो फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता“ का हुआ शुभारंभ  Read More दो दिवसीय बांके बिहारी ऑटो फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता“ का हुआ शुभारंभ 

भदोही के ऑलराउंडर शादाब को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अधिशाषी अभियंता ई. एस पी सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा ने निभाई, जबकि कमेंट्री संकट मोचन झा व राजू यादव ने की। आयोजन सचिव संकट मोचन झा ने बताया कि 03 मार्च सोनभद्र अंडर-14 बनाम ओबरा अंडर-14 के बच्चों के बीच एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच।

PAK vs SL: Sahibzada Farhan ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड Read More PAK vs SL: Sahibzada Farhan ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड

06 मार्च भदोही बनाम बनारस पॉलीक्लीनिक सोनभद्र इलेवन के बीच मुकाबला।इस अवसर पर अवर अभियंता ई. शेषनाथ यादव, कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, बृजेश यादव, रमेश वर्मा, अवधेश सिंह गुल्लू, नीरज भाटिया, संजय यादव, सोनू राय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें