उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

रायबरेलीः-  मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ में 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के रायबरेली क्लब, सिविल लाइन में किया गया। इस कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के लगभग 500 लाभार्थी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वला कार्यक्रम के सम्बोधन को सुना गया।

इस कार्यक्रम में मा0 विधायक सदर अदिति सिंह, मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों अतिथियों द्वारा एवं उपस्थित अन्य समस्त उज्ज्वला लाभार्थियों को होली के त्यौहार पर सब्सिडी के रूप में रू0 901.00 का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उप जिलाधिकारी सचिन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी उबेदुर्रमान एवं ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि व लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें