विद्यालय विकास में एसएमसी का सहयोग आवश्यक: रामू प्रसाद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। किसी भी विद्यालय के विकास में  विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग बहुत आवश्यक है, बिना उनके सहयोग के विद्यालय का विकास, और बच्चों के शिक्षा जैसे मूल अधिकार का शत प्रतिशत क्रियान्वयन संभव नहीं है। इसलिए विद्यालय के समितियों का चयन/गठन वहां के छात्र छात्राओं के अभिवावकों के मध्य से ही किया जाता है। ताकि उनकी निगरानी में विद्यालय की सुरक्षा और उसका सर्वांगीण विकास हो सके।ये बातें  खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने  शनिवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बर्डपुर के सभागार में आयोजित एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।       
 
इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य के सहयोग से ही 6 से 14 वय वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन संभव होगा, तथा नामांकन के पश्चात उन सबकी उपस्थिति और ठहराव भी सुनिश्चित होगा, मध्यान्ह भोजन और डीबीटी से प्राप्त धनराशि से ड्रेस, जूता मोजा, बैग, स्वेटर, कॉपी कलम के मद में सही–सही उपभोग होगा। और एसएमसी के सदस्यों के सहयोग से ही विद्यालय की संपत्ति सुरक्षित रहेगी। 
 
प्रशिक्षण के दौरान  समिति के गठन, कार्य और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l प्रशिक्षण का कुशल संचालन प्रशिक्षक शफीकुर्रहमान, मशहूर आलम, अशोक चौधरी, संदीप प्रभाकर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष में जलालुद्दीन, फ़ैयाज अहमद, संजय, पुनीता, सुनीता आदि के अलावा शिक्षक अब्दुल अजीज, बेचन प्रसाद, जग्गल प्रसाद, अब्दुल मोबीन, केशव मणि मिश्र, नगमा बानो, रुचि त्यागी, रेनू मालिक, वंदना सिंह, सीमा मौर्या आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments