Chandra Grahan 2026: कल चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा? इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य होगा और धार्मिक नियमों का पालन किया जाएगा।

मान्यताओं के अनुसार सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ नहीं किया जाता। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव किया जाता है और फिर नियमित पूजा-अर्चना शुरू होती है।

चंद्र ग्रहण 2026 सूतक काल टाइमिंग

इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूतक काल में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई देगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है। भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में ग्रहण

ज्योतिष के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका असर मन, भावनाओं और निर्णय क्षमता पर पड़ सकता है। इस दौरान मानसिक अस्थिरता या भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर माना गया है।

Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

किन राशियों पर रहेगा अधिक प्रभाव?

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर ग्रहण का प्रभाव अधिक महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों, निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में सावधानी बरतें। परिवार, विशेषकर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाणी में संयम बनाए रखें।

देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं Read More देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं

उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि (Leo)

ग्रहण सिंह राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अगले 15 दिनों तक बड़े निर्णय लेने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और रिश्तों में संतुलन बनाए रखें।

उपाय: ग्रहण के बाद स्नान कर दान करें और भगवान शिव का अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण खर्च और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। करियर से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, बेलपत्र अर्पित करें और नियमित मंत्र जाप करें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments