नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बलरामपुर में कोर्रा पुल का जीर्णोद्धार पूरा
हजारों ग्रामीणों को आवागमन में मिली सुविधा
बलरामपुर- जनपद बलरामपुर के गोपियापुर-सरदारगढ़ मार्ग पर स्थित कोर्रा पुल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। इस पुल के मरम्मत कार्य से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।यह पुल कई गांवों को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। बरसात के मौसम में पुल के दोनों ओर तेज बारिश से किनारे कट गए थे, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी।
पुल की खराब स्थिति के कारण जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थीं।जीर्णोद्धार कार्य के दौरान पुल के बीच-बीच में बरसाती पानी की निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इससे बारिश का पानी आसानी से निकल सकेगा और पुल के बोल्डर सुरक्षित रहेंगे। इन उपायों से पुल की मजबूती और आयु दोनों में वृद्धि होगी।कोर्रा पुल की मरम्मत से अब आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने नहर विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
स्वतंत्र प्रभात Balrampur Development News Korra Bridge Renovation Gopiyapur Sardargarh Road Rural Connectivity UP Bridge Repair Completed Irrigation Department Work Gramin Aawagaman Suvidha Infrastructure Update Balrampur Uttar Pradesh Development Project Rainwater Drainage System Village Road Improvement Public Works News UP Monsoon Safety Measures Korra Pul Nirman Local Villagers Benefit UP Infrastructure 2026 Rural Transport Facility Balrampur Latest News Bridge Strengthening Project

Comments