युवती की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप

प्रेमी और उसके स्वजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ क्योलड़िया एक सप्ताह पूर्व क्योलड़िया में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर उसके प्रेमी और उसके परिजन पर शादी का झांसा देकर मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि प्रेमी और उसके स्वजन के शादी से इंकार पर भी आहत होकर उसकी बहन ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव क्योलड़िया में एक सप्ताह पूर्व गांव के ही नुक्ता प्रसाद की पुत्री नन्ही देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस दौरान पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस बीच शनिवार को मृतका के भाई अरविंद कुमार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि नन्हीं देवी के प्रेमी सोनू ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। 

आरोप है जब बहन ने शादी करने को दबाव बनाया तो आरोपितों ने कह दिया तेरी हैसियत नहीं हमारी बहु बनने की। इससे आहत होकर बहन ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने प्रेमी सोनू और उसके दोस्त मुकेश,पिता ओम प्रकाश, मां गुड्डी देवी,समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें