टीकाकरण शिविर आयोजित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, भनवापुर क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।इस दौरान एएनएम सीमा कुमारी के नेतृत्व में 13 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया, वहीं 50 बच्चों को नियमित टीके लगाए गए। सुपरवाइजर राहुल कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
 
शिविर में स्वास्थ्य कर्मी खुशबू, ऊषा देवी एवं सीमा कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता मैनावती और शकुंतला ने घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को शिविर तक पहुंचाने में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है तथा गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे टीकाकरण के प्रति जागरूक रहें और निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीका अवश्य लगवाएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें