नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले : राज्यसभा सांसद
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास समारोह
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में नए भवन का शिलान्यास शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आम जनमानस को चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिले । इसके लिए उन्होंने कई पीएचसी में भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से धन आवंटित किया है।इसी क्रम में अहिरौला में भी 69.50 लाख रुपए की लागत से पीएचसी का भवन बनेगा। जिसमें लेबर रुम,स्टाफ रुम इत्यादि के निर्माण होगा। इससे नेपाल से सटे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएचसी के चिकित्सक भवन निर्माण की देखरेख करते रहें। निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।इस दौरान सीएमओ डा.रजत चौरसिया, परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, एमओआईसी डा.अविनाश चौधरी,जेई सिडिको वैभव सिंह,ग्राम प्रधान लालसिंह चौधरी,मयंक शुक्ल,जेपी शर्मा,अजय यादव,श्याम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात Siddharthnagar Health Infrastructure Rajya Sabha MP Brij Lal Primary Health Centre Foundation Badhni Block Development Ahiraula Bhutahwa Project Public Healthcare Expansion MPLADS Fund Allocation Medical Facility Upgrade Border Area Welfare Initiative Nepal Adjacent Villages Support Rural Hospital Construction Labour Room Setup Plan Staff Room Provisioning Dr Rajat Chaurasia CMO Nagendra Mohan Ram Tripathi PD Apna Dal S Organization Role MOIC Dr Avinash Chaudhary SIDICO JE Vaibhav Singh Community Service Commitment

Comments