बी- पैक्स केंद्र पर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, ग्रामीणों ने किया चुनाव रद्द कराने की मांग

ग्रामीणों ने लगाया सचिव के ऊपर धांधली का आरोप, किया कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

नव सृजित विकास खण्ड कोन अंतर्गत ससनई बहु. उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ( बी - पैक्स) नगवां में ग्राम पंचायत सदस्यों व समिति के सदस्यों ने सहकारी समिति के चुनाव में अनियमितता बरतने का लगाया आरोप। शुक्रवार को बीपैक्स नगवां पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंडारी विदेश निषाद के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव रद्द कराने की मांग किया है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजेश्वर, संतोष और जगत नारायण, बालेश्वर यादव पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

IMG_20260228_204528

दबंगों ने  लाठी - डंडों और सरिया से हमला कर बुजुर्ग की हत्या , परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर Read More दबंगों ने  लाठी - डंडों और सरिया से हमला कर बुजुर्ग की हत्या , परिवार के अन्य तीन लोग गंभीर

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव द्वारा बगैर सूचना दिये अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण से खानापूर्ति की गई है। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत सदस्यों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर सहकारी समिति के चुनाव में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द कराने की मांग किया है। 

Kushinagar: अंबेडकर जयंती पर अपनी जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प Read More Kushinagar: अंबेडकर जयंती पर अपनी जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

कोन में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, निकली भव्य रैली Read More कोन में धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, निकली भव्य रैली

शिकायतकर्ताओं के अनुसार चुनाव की समय-सारणी और संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। सचिव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नियमों को ताक पर रखते हुए गुपचुप तरीके से अपने पसंदीदा लोगों के लिए चुनाव संपन्न कराया ।ग्रामीणों ने इस पूरी प्रक्रिया को गैर-कानूनी बताते हुए संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है।इस बावत एआर / एडीसीओ से सेल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नहीं हो सका।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें