क्रिकेट मैच देखने गए युवक पर जानलेवा हमला,रिपोर्ट दर्ज

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरिया लवायन कला में क्रिकेट मैच के दौरान एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, ग्राम कुरिया लवायन कला निवासी शिवा यादव उर्फ हरिमोहन यादव 24 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गांव के पास हो रहे क्रिकेट मैच को देखने पहुंचे थे। आरोप है कि एक टीम के हारने के बाद उन्होंने कहा कि “दूसरा मैच भी हार जाएंगे।” इसी बात से नाराज होकर पास में खड़े नेवादा समोगर निवासी शिवा पांडे ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित के विरोध करने पर आरोप है कि शिवा पांडे ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गप्पू दुबे, अनीस दुबे, अनुराग दुबे और शान्तनु पांडे सहित अन्य लोगों ने मिलकर शिवा यादव को लात-घूंसों, डंडों तथा हाथ में पहने लोहे के कड़े से बुरी तरह पीटा। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। भीड़ बढ़ने पर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें