नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ऑनलाइन सात लाख की ठगी, जांच के आदेश
नैनी, प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र में एक युवती से ऑनलाइन शॉपिंग मॉल कंपनी के नाम पर लगभग 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त ने साइबर शाखा को जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनी के कमरबाग महेवा पूरब पत्ती निवासी जैनब नूर ने पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 के बीच एक तथाकथित “10 रुपये शॉपिंग मॉल कंपनी” ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उसे अपने व्यवसाय में निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
लालच में आकर पीड़िता ने अपने पिता द्वारा बेची गई जमीन से प्राप्त धनराशि सहित अन्य रकम मिलाकर अलग-अलग तिथियों में करीब 7 लाख रुपये आरोपितों द्वारा बताए गए बैंक खातों में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।पीड़िता का आरोप है कि पैसा जमा करने के बाद जब उसने कंपनी से संपर्क किया तो न तो उसकी रकम वापस की गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। लगातार संपर्क करने पर फोन उठाना भी बंद कर दिया गया। पीड़िता ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए कहा है कि ठगों को पैसा भेजे जाने के कारण उसका स्वयं का बैंक खाता भी बंद कर दिया गया है, जिससे परिवार को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय से प्रकरण की जांच साइबर शाखा, नैनी को सौंपते हुए सत्यता के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति भी की गई है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन निवेश या अधिक मुनाफे के लालच में आने से पहले कंपनी की सत्यता की जांच अवश्य कर लें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।
स्वतंत्र प्रभात Public Awareness Advisory Naini Prayagraj Cyber Fraud Online Investment Scam Case Seven Lakh Rupees Cheating UP Police Commissioner Directive Cyber Branch Inquiry Order Digital Payment UPI Transfer Fake Shopping Mall Scheme Financial Crime Alert Bank Account Freeze Issue Kamrabagh Mahewa Incident Economic Loss Complaint Fraudulent Business Trap Electronic Transaction Misuse Law Enforcement Action FIR Recommendation Update E Commerce Deception Matter Cyber Helpline Guidance Uttar Pradesh Security Watch

Comments