बिथरी चैनपुर में हमारा आंगन–हमारे बच्चे उत्सव का में छात्र -छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनोहारी कार्यक्रम
बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के तहत ‘हमारा आंगन–हमारे बच्चे’ उत्सव आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और एफएलएन पर जोर दिया गया
बरेली/रिठौरा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केन्द्र बिथरी चैनपुर में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कुमार ने बताया उत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाना, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता एफ एल एन के महत्व तथा विद्यालय,समुदाय समन्वय पर विशेष प्रकाश डाला कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की।
विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों, प्रदर्शनी एवं बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को प्रदर्शित किया ,बल वाटिका छात्र की शिक्षा में नींव की तरह कार्य करती है जो आने वाले समय में छात्र के भविष्य निर्माण में सहायक बनती है।इस मौके पर एआरपी सौरभ शुक्ला,पवन मिश्रा ,राम मोहन तिवारी , कृष्ण अवतार सक्सेना, राजीव लोचन, डॉ शिखा अग्रवाल, सौरभ सहाय, कुसुमलता सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
स्वतंत्र प्रभात National Education Policy 2020 Nipun Bharat Mission राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 Bithari Chainpur News Bareilly Education News Hamara Aangan Hamare Bachche Utsav FLN Program UP Block Resource Center Bithari Primary Education UP School Cultural Program UP Basic Shiksha बिथरी चैनपुर समाचार बरेली शिक्षा समाचार निपुण भारत मिशन प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम

Comments