उल्टी दिशा से आ रहे नशे में धुत साइकिल सवार बाइक से भिड़ा, एक गंभीर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के अरीवा कंपनी के सामने शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक उल्टी दिशा से साइकिल लेकर आ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पिता-पुत्री हादसे का शिकार हो गए।
 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उसके सिर में गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।हादसे में साइकिल सवार युवक भी घायल हुआ है।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और गलत दिशा से साइकिल चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।बताया जा रहा है कि घायल पिता-पुत्री करछना क्षेत्र के निवासी हैं और खरीदारी के लिए प्रयागराज आए हुए थे।

About The Author

Post Comments

Comments