परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति संपन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज के पावन संगम तट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति समारोह सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में संत समाज, शिक्षाविद्, न्यायविद्, उच्चाधिकारी, उद्योगपति एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 
समारोह में जगन्नाथ धाम पुरी से पधारे प्रमुख आचार्य श्री मधुसूदन जी सहित प्रयागराज के लगभग सभी मठों, अखाड़ों, मंदिरों एवं आश्रमों के पूज्य संतों ने अपनी पावन उपस्थिति से आयोजन को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ सम्पूर्ण वातावरण भक्ति और दिव्यता से ओतप्रोत हो उठा।ऋषिकन्याओं द्वारा संगम आरती एवं कन्या गुरुकुल का आह्वान अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा, “प्राण-प्रतिष्ठा केवल मंदिर में नहीं, बल्कि अपने हृदय में ईश्वर की चेतना जगाने का संकल्प है।

About The Author

Post Comments

Comments