मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ होली के पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आज एसडीम उदित पवार क्षेत्राधिकार निलेश मिश्रा विकासखंड भदपुरा पहुंचे यहां पहुंचने पर उन्होंने होली रखने के विवाद को लेकर अल्लापुर गांव का निरीक्षण किया साथ ही क्यों लड़िया भऊआ बाजार मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण किया।इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र प्रभात से बात करते हुए कहा होली और रमजान दोनों पर्व एक साथ होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है के वह क्षेत्र में शांति से और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाए शांति बनाए रखें।

 इसके लिए आज उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई किसी भी तरह की सुविधा होने पर वह तुरंत सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा यदि किसी ने कानून तोड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी जिसके तहत लोगों को मुचलके से पाबंद किया गया है यदि वहां पर किसी भी तरह का हुड़दंग किया जाता है ।

तो उनके विरुद्ध कार्यवाही तो की जाएगी परंतु जो मुचलके में दर्शी गई धनराशि भी उसकी वसूली भी की जाएगी इसलिए लोगों को शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की जाती है यहां पर उपस्थित प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया 500 से अधिक लोगों को मुचलके पर पाबंद किया गया है कुछ लोगों को विरुद्ध गुंडा एक्ट जैसी कार्यवाही के लिए भी लिखा गया है होली का पर्व है सभी शांतिपूर्वक मनाएं यदि पुलिस प्रशासन को दिक्कत होगी तो हुड़दंग करने वालों को भी इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें