क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले : राज्यसभा सांसद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास समारोह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में नए भवन का शिलान्यास शनिवार को राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के  आम जनमानस  को चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में  बेहतर सुविधाएं मिले । इसके लिए उन्होंने कई पीएचसी में भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से धन आवंटित किया है।इसी क्रम में अहिरौला में भी 69.50 लाख रुपए की लागत से पीएचसी का भवन बनेगा। जिसमें लेबर रुम,स्टाफ रुम इत्यादि के निर्माण होगा। इससे नेपाल से सटे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
 
इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएचसी के चिकित्सक भवन निर्माण की देखरेख करते रहें। निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।इस दौरान सीएमओ डा.रजत चौरसिया, परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी,अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, एमओआईसी डा.अविनाश चौधरी,जेई सिडिको वैभव सिंह,ग्राम प्रधान लालसिंह चौधरी,मयंक शुक्ल,जेपी शर्मा,अजय यादव,श्याम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें