स्वतंत्र प्रभात की खबर का हुआ असर: बड़े-बड़े गड्ढों की डामर से हुई मरम्मत

क्षेत्रीय पार्षद राकेश जायसवाल ने कराया कार्य

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। क्षेत्र के मेवा लाल की बगिया तिराहे से नैनी रेलवे स्टेशन मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे आए दिन राहगीर और वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे। इस समस्या को लेकर दैनिक ‘स्वतंत्र प्रभात’ ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
 
खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्रीय पार्षद राकेश जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पांच दिन के भीतर डामर से सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। गड्ढों को भरकर सड़क को समतल कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।स्थानीय नागरिकों ने समाचार पत्र द्वारा समस्या उठाए जाने और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। अब सड़क पर आवागमन पहले की तुलना में सुगम हो गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें