कोन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर होगी सख्त कार्रवाई - अमित कुमार ,क्षेत्राधिकारी ओबरा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना कोन पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार द्वारा की गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों एवं विभिन्न धर्मगुरुओं की सहभागिता रही।

IMG-20260227-WA0122(1)

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जायेगी Read More भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जायेगी

क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।

गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा  Read More गायत्री साधना से जुड़कर मानव कल्याण का संदेश दे रही कलश यात्रा - अशोक शर्मा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें