अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम बने इं अजय कटियार

अधिकारियों और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवागत सीजीएम का किया स्वागत

राजेश तिवारी Picture
Published On

बिजली कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जायेगा निस्तारण - सीजीएम

ब्यूरो रिपोर्ट 

अनपरा/ सोनभद्र-

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश के तहत अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं जेपी कटियार को मुख्य महाप्रबंधक तापीय परिचालन इकाई लखनऊ तथा जवाहरपुर तापीय परियोजना के परियोजना प्रमुख इं अजय कटियार को मुख महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना की नई जिम्मेदारी मिलने पर गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत सीजीएम अनपरा इं अजय कटियार को परियोजना के अधिकारियों तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा बधाई दिया।

IMG-20260217-WA0084

सावधान एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सतर्क रहें  Read More सावधान एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो सतर्क रहें

पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कार्मिकों को आशा है कि नए सीजीएम भी परियोजना की समस्यायों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों समेत सभी वर्ग के हित के लिए कार्य करेंगे।वही इस उपलक्ष में अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों द्वारा कॉलोनी परिसर स्थित प्रेक्षागृह में इं जेपी कटियार के विदाई एवं इं अजय कटियार के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया Read More उपायुक्त गंगा नगरनेअंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पणकर सम्मान प्रकट किया

IMG-20260226-WA0128

सोनभद्र में रोजगार मेला का आयोजन गुरुवार को,जनपद में प्रतिभाग करेंगी विभिन्न कंपनियां Read More सोनभद्र में रोजगार मेला का आयोजन गुरुवार को,जनपद में प्रतिभाग करेंगी विभिन्न कंपनियां

इस अवसर पर अभियंताओं ने दोनों मुख्य मुख्य महाप्रबंधकों द्वारा पूर्ववर्ती यूपी स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड तथा बिजली विभाग के विघटन के पश्चात राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विभिन्न परियोजनाओं पर उनके तकनीकी दक्षता,कठिन परिश्रम,सहयोगी भावना,निर्णय लेने की क्षमता तथा कुशल मैनेजमेंट से उनके द्वारा हासिल किए गए प्लांट की तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनो अभियंताओं को नई जिम्मेदारी मिलने से अभियंताओं को आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि कम लागत में अधिक से अधिक सतत विद्युत उत्पादन होगा, स्थानीय समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण होगा तथा इनके कुशल मार्गदर्शन में परियोजना नई - नई कीर्तिमान स्थापित करेगा।

IMG-20260226-WA0131

इं जेपी कटियार द्वारा अनपरा तापीय परियोजना को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में बहुमूल्य योगदान तथा कार्मिक हितों को देखते हुए कॉलोनी परिसर में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा अधिकारियों द्वारा स्मृति भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। 

इस अवसर पर महाप्रबंधक अ एवं ब इं दूधनाथ,महाप्रबंधक सिविल इं राजीव कुमार,महाप्रबंधक द इं प्रशांत त्रिपाठी,सीएमओ डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं कर्मेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं अच्युतेश कुमार,इं एसके रजक,इं आलोक त्रिपाठी,इं चंद्र प्रकाश,इं वीके सिंह,इं आरके सिंह, इं वीके दिनकर, इं महेंद्र सिंह,अधिशासी अभियंता इं पवन तिवारी,इं राम ज्ञान सिंह,इं अदालत वर्मा,इं मनोज यादव, इं सुभाष पटेल,इं राम प्यारे वर्मा,इं प्रमेंद्र चौधरी,इं बीआर पटेल,इं राजेश पांडेय,इं अभय कुमार,अभिषेक सिंह,वीके आनंद, मुकेश जायसवाल,श्याम बिहारी

सिंह,बृज बिहारी यादव,राज कुमार यादव,राज कुमार सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह,सीलियम मसीह,जितेंद्र जायसवाल,इंद्रेश सिंह,सूरज गुप्ता, फिरोज अंसारी, वीरेंद्र वर्मा,विकाश कनौजिया,सुधीर पटेल,एस के मधुकर, प्रभाकर सिंह,अखिलेश कुमार,नीरज जायसवाल,योगेंद्र मिश्रा,महबूब अहमद,इंद्र कुमार सिंह,राकेश जायसवाल,प्रमोद मिश्रा,कैलाश नाथ पाल,सुरजन सिंह, मंगल मणि,राम जन्म,अभय सिंह, समेत तमाम अधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें