मिश्री में लगा गंदगी का अंबार, नहीं हो रहा है कोई सुनवाई

नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वर्षों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन /सोनभद्र -

नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली लगभग 300 मीटर लंबी नाली की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

IMG-20260226-WA0045

पिपरी पुलिस की कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया  गिरफ्तार Read More पिपरी पुलिस की कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। इससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

आरटीसी सोनभद्र में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा सम्पन्न, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित Read More आरटीसी सोनभद्र में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा सम्पन्न, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

IMG_20260226_195315

गोमती नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत  Read More गोमती नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता बनाए रखना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कागजों तक ही सिमट कर रह गया । जबकि नाली का पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में लोगों को हो रही है काफी परेशानियाँ।

जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग किया है। इस बावत् एडीओ पंचायत ने कहा कि ऐसा नहीं है पर अगर ग्रामीणों की शिकायत है तो सफाई अवश्य करा दिया जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार