गोरखपुर ग़ोला में सरकारी पाठशाला की जमीन पर अवैध दुकान सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

तहसील दिवस की शिकायत पर हुई जांच, सरकारी जमीन पर कब्जा कर चल रहा था निजी कारोबार

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर- ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोरखपुर / गोलाबाजार | गोलाबाजार क्षेत्र के ग्राम बनवारपार में सरकारी पाठशाला की बहुमूल्य भूमि पर अवैध कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है, जिस पर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध रूप से निर्मित दुकान को सील कर दिया। सोमवार को की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध कब्जाधारियों में खलबली देखी गई।

मामले की शुरुआत 4 अप्रैल को तहसील दिवस में दी गई एक शिकायत से हुई। बनवारपार निवासी अनूप कुमार तिवारी ने आरोप लगाया था कि अराजी संख्या 474, जो सरकारी अभिलेखों में पाठशाला के नाम दर्ज है, उस पर अवैध निर्माण किया गया है। यह भूमि चौराहे पर स्थित होने के कारण काफी कीमती मानी जाती है और वर्षों से यहां पाठशाला का संचालन होता रहा है।

शिकायत में बताया गया कि गांव के ही छोटेलाल यादव द्वारा इस जमीन के एक हिस्से पर कब्जा कर ‘फिराक सेवा संस्थान वाचनालय एवं पुस्तकालय’ के नाम पर निजी उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उसी स्थान पर एक दुकान बनाकर उसे किराये पर देकर आर्थिक लाभ भी उठाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि यह भूमि ग्राम सभा की सुरक्षित संपत्ति है और इस पर अवैध कब्जे के खिलाफ धारा 67 के तहत पहले से ही कार्रवाई लंबित है।

धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था  Read More धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था 

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल ने तत्काल जांच के आदेश दिए। राजस्व टीम द्वारा की गई विस्तृत जांच में सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने बिना देर किए सोमवार को मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनी दुकान को सील कर दिया।

आरटीई कानून के तहत गरीब एवं पीडीए समाज के बच्चों को निजी विद्यालयों में नहीं मिल रहा प्रवेश    Read More आरटीई कानून के तहत गरीब एवं पीडीए समाज के बच्चों को निजी विद्यालयों में नहीं मिल रहा प्रवेश

इस दौरान नायब तहसीलदार बालचंद चौहान, कानूनगो पृथ्वी नाथ गुप्ता, लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक दूबे और रामश्रय सहित पूरी टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह सख्ती जारी रही, तो ग्राम सभा और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों पर लगाम लग सकेगी।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे इंडोरामा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय एवं क्षेत्र का मान Read More सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे इंडोरामा पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने बढ़ाया विद्यालय एवं क्षेत्र का मान

Post Comments

Comments