नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गोमती नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई
शुकुल बाजार, अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरब देवकली गांव निवासी साहिद अफरीदी (पुत्र मोहिद अली) की सत्थिन स्थित गोमती नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने मुंबई से अपने पैतृक गांव आया था। शादी के कार्यक्रम के बीच वह अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गया, जहां अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरबी के सिपाही मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाजार शुक्ल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार साहिद अफरीदी परिवार का बड़ा बेटा था और अपने भाइयों के बीच वह ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।बताया जा रहा है कि उसके पिता वर्तमान में अहमदाबाद में काम करते हैं, जबकि घर-परिवार की जिम्मेदारी मृतक के कंधों पर ही थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Shukul Bazar News Police Investigation Amethi UP Accident News अमेठी डूबने की घटना Amethi Drowning Case Gomti River Accident Jagdishpur Police Case River Drowning India Youth Death Amethi Wedding Tragedy India PRB Police Response UP Emergency Rescue India CHC Shukul Bazar Rural Accident News India Sudden Death Case UP Family Tragedy India Postmortem Case India Water Safety Awareness River Bathing Risk India Local News Amethi


Comments