आगरा में छात्र पर पुलिसिया कहर: रिश्वत न देने पर थर्ड डिग्री, हाथ टूटा तो छूटी परीक्षा

रिश्वत न देने पर पिटाई का गंभीर आरोप, मेडिकल में फ्रैक्चर की पुष्टि, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

Swatantra Prabhat Picture
Published On

आगरा

आगरा में पुलिस की कथित बर्बरता का मामला सामने आया है, जहां पूछताछ के नाम पर एक हाईस्कूल छात्र को चौकी बुलाकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस ने छात्र से रिश्वत मांगी और रुपये न देने पर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका हाथ टूट गया। चोट के कारण छात्र अपनी हाईस्कूल परीक्षा भी नहीं दे सका।

मामला किरावली थाना क्षेत्र की मिढ़ाकुर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छात्र की कुछ दिन पहले एक अन्य छात्र से कहासुनी और मारपीट हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद चौकी पुलिस ने छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया।

रिश्वत न देने पर पिटाई का आरोप

पीड़ित छात्र का आरोप है कि चौकी में उससे छोड़ने के एवज में रुपये मांगे गए। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो दरोगाओं ने डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

मेडिकल में फ्रैक्चर की पुष्टि

छात्र को छोड़े जाने के बाद परिजनों ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। छात्र इस समय हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था, लेकिन हाथ टूटने की वजह से वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। परिजनों का कहना है कि इससे छात्र का एक साल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

कोन क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय Read More कोन क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा शिवालय

दो दरोगा निलंबित

मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी वेस्ट ने मामले की जांच एसीपी अछनेरा को सौंपी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

97 मरीजों को जांच कर दवा दी गई Read More 97 मरीजों को जांच कर दवा दी गई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , चोरी की कार सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार Read More शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , चोरी की कार सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित छात्र के परिजनों ने अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

यह घटना एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब पीड़ित एक छात्र हो जिसकी पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हुए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें