भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन, किया पुतला दहन 

एआई समिट के विरोध में दारू प्रखंड में युवा कांग्रेस का आक्रोश 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

हजारीबाग, झारखंड:- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, जिला प्रभारी सुंदरम कुमार जायसवाल, सह-प्रभारी मो. गुलाम मुन्तक़ा के निर्देशानुसार हज़ारीबाग़ जिला अध्यक्ष जावीर की अध्यक्षता में दारू प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दारू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
 
युवा कांग्रेस नेताओं ने एआई समिट का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के अधिकारों से समझौता कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय सरकार अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनका हक नहीं मिल रहा है और रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं।
 
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल राज, प्रदेश महासचिव पूनम यादव, जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, जिला महासचिव दानिश अहमद, सदर विधानसभा अध्यक्ष माशूक रज़ा, बरकट्ठा विधानसभा अध्यक्ष संगीता कुमारी तथा सदर प्रखंड अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी मो. शाबान रज़ा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें