घाटमपुर में अवैध रूप से कांटे गए कई हरे नीम के पेड़
घाटमपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव में काटन माफियाओं द्रारा बिना अनुमति के कई हरे पेड़ काट दिए गए,, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी ,,इस क्षेत्र में हरे पेड़ो की कटान का कोई नया मामला नहीं है,वन विभाग कै द्वारा कारवाई के वावजूद काटन माफियाओं पर कोई डर देखनै को नहीं मिला,अक्सर ऐसी सूचनाएं आती रहतीं हैं, रवाई पुर गांव के पास लगभग 7 से 8, हरे नीम के पेड़ काटे गए हैं।
इनमें से कुछ पेड़ों की चौड़ाई काफ़ी अधिक थी, जिससे यह प्रतीत होता है कि यह पेड़ कई वर्षों पुराने हैं घाटमपुर वन रेंज अधिकारी राकेश पाण्डेय ने इस संबंध में जानकारी दी उन्होंने बताया कि नीम एक प्रतिबंधित श्रेणी में आता है इसकी कटाई के लिए प्रशासन से उचित अनुमत लेना अनिवार्य है , उत्तर प्रदेश वन अधिनियम के त तहत बिना अनुमति के नीम महुआ,आम जैसे पैडों को काटना दंडनीय अपराध है अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments