प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सौदों पर हस्ताक्षरः ऐतिहासिक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दिल्लीः भारत के प्रसिद्ध गैर सरकारी संगठन दिल्ली स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कॅन्स्टिट्यूशन क्लब आफ इण्डिया में ‘‘भारत के अंतराष्ट्रीय व्यापार सौदे, बदलती भू राजनीतिक और वैश्विक अर्थ व्यवस्था’’ पर परिचर्चा आयोजित की गई।खचाखच भरे कार्यक्रम में डॉ. विजय मेहता (रोमानियां महावाणिज्य दूत), डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा (नेपाल राजदूत), मुख्य वक्ता प्रो0 राकेश मोहन जोशी (उपकुलपति भारतीय विदेश व्यापार संस्थान) तथा जडसन वेंडेल एडी (लाइबेरिया चैंबर ऑफ कामर्स चेयर) ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनेक देशों के राजनयिक संग दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया इस्लामिया के रिसर्चर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्ट्डी ग्रप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली ने की।
 
प्रधानमंत्री मोदी और वाणिज्य केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल द्वारा 9 ऐतिहासिक व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर, भारतीय किसानों के हितों की रक्षा करने और मेक-इन-इंडिया द्वारा भारत में निर्मित वस्तुओं के निर्यात के लिए बधाई दी। प्रो. राकेश मोहन जोशी व डॉ. विजय मेहता ने इस अवसर पर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘‘टेरिफ डिप्लोमैसी’’ से बदलते वैश्विक राजनैतिक घटनाक्रम के समय में भारत ने अपना आर्थिक संतुलन बनाए रखा है। नेपाल राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने दावा किया कि ऐसे सौदों से भारत के पड़ोसी देश नेपाल को भी आर्थिक लाभ पहंुचेगा। लाइबेरिया व्यापारिक नेता जडसन वेंडेल एडी ने कहा कि भारत को सक्रिय अफ्रीका केंद्रित आर्थिक सहायता नीति बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही 33 साल तक दिल्ली स्ट्डी ग्रुप में अपना योगदान देते रहे स्वर्गीय अशोक गर्ग जी को पुष्प अर्पित कर सबने मौंन रख, भावभिनी श्रृद्धांजलि भी दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें