प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला

पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सुलतानपुर - एक पत्नी ने ट्रक चालक की सोमवार सुबह 5 बजे हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पत्नी अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से फरार हो गई। यह मामला लंभुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।
 
अमित सिंह ट्रक चलाते थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके भाई अजीत सिंह और मां मुंबई में रहते हैं। गांव में अमित की पत्नी शिल्पी अपने तीन बच्चों-शिवा (12), महक (9) और यश (9)-के साथ रहती थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर अमित घर आए थे।
 
बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 5 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शिल्पी ने अमित की हत्या कर दी। वारदात के बाद शिल्पी तीनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई।
 
घटना की जानकारी पड़ोसियों को होने पर उन्होंने मृतक के भाई अजीत सिंह को फोन कर सूचना दी। अजीत सिंह ने मुंबई से ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद लंभुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
मृतक अमित दो भाइयों में से एक थे। उनका विवाह लगभग 13 वर्ष पूर्व शिल्पी के साथ हुआ था। शिल्पी का मायका शकवा गांव बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी पत्नी और बच्चों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें