नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
तुलसीसदन में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से किया गया आयोजन
जनपद न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारियों ने योजनाओं के लाभार्थियों स्वीकृति प्रमाण पत्र का किया वितरण
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के तत्वावधान में तुलसीसदन (हादीहाल) में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलन कर किया। मेगा एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कमल पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण शाम्भवी, अपर जिला जज अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा तुलसीसदन परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
जनपद न्यायाधीश व सचिव द्वारा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लगायी गयी बच्चों की प्रदर्शनी की सराहना की। इस दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पट्टी सहित बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।मेगा एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश, अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों का अन्न प्रासन्न व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी।
कार्यक्रम में 05 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, 05 लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक व 02 लाभार्थियों को पगमिल का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पीएम स्वनिधि योजना के 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, कृषि विभाग के 25 लाभार्थियों को मिनी किट, निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन (दुर्घटना) योजना के 1 लाभार्थी को 5 लाख 25 हजार व 04 लाभार्थियों को 2 लाख 25 हजार का आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत योजना के 10 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड का वितरण, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत टाटा मोटर्स में चयनित प्रशिक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 26 करोड़ 55 लाख 30 हजार का डेमो चेक वितरण, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के 10 लाभार्थियों को लैपटाप, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के 06 बच्चों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन योजना के 3 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, वृद्धावस्था पेंशन योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पशुपालन विभाग के बकरी पालन योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को 45-45 हजार का अनुदान प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के 5 लाभार्थियों को 5-5 लाख रूपये का डेमो चेक, मत्स्य पालन विभाग की तरफ से नवीन मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन कर 5 लाभार्थियों को निबन्धन प्रमाण पत्र, 5 लाभार्थियों को ओटीएस का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त कबड्डी के 5 मेधावी खिलाड़ियों रानी पाण्डेय, शिवांगी, अनुष्का यादव, दीपांशू यादव, अवन निषाद व विज्ञान प्रोद्योगिकी प्रदर्शनी में रिमोट द्वारा ट्रैक्टर संचालित प्रोजेक्ट करने वाले सूरज खरवार को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे समाज के कमजोर, निर्धन एवं वंचित वर्ग को वास्तविक सहायता मिल सके।
अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से कमजोर वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में अपर सिविल जज यतींद्र पाल सिंह ने कहा कि विधिक सहायता के साथ-साथ कमजोर वर्गों की कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंच बनी है। कार्यक्रम का संयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में सभी विभागों द्वारा कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
लीगल एंड डिफेंस काउंसिल महावीर यादव, पैनल अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी, पीएलवी निरंजन प्रकाश तिवारी व मुनीन्द्र प्रताप द्वारा विधिक सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, खाद एवं रसद विभाग, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, दुग्धशाला विकास विभाग, जल जीवन मिशन, पंचायती राज विभाग, राजकीय जिला पुस्तकालय, महिला कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सम्पूर्ण सुरक्षा केन्द्र, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी जिसका अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व आमजन ने किया।
इस अवसर पर अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश एससी एसटी हेमंत, विशेष न्यायाधीश अंकिता दुबे एवं समस्त न्यायिक अधिकारी गण एवं विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय, महेंद्र त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, अवधेश चौधरी, मुनीद्र भारती, शिवम मिश्रा, सुनील मिश्रा, राजपाल, दिनेश मिश्रा, रवि, कुसुम, सुरेंद्र कुमार सरोज, ममता पाण्डेय, ज्योत्सना दुबे, रीनू सरोज, रेनू वर्मा, डा0 मो0 अनीस, धर्मेन्द्र ओझा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Comments