संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दुकान में लगी आग से हजारों का सामान जलकर नष्ट
बस्ती। बस्ती जिले केमुंडेरवा कस्बे में स्थित एक कबाड़ की दुकान में देर रात आग लग जाने से कमरे मे रखा लगभग70 हजार रूपये कीमत तक का सामान जलकर खाक हो गया।आग लगने की जानकारी होने पर पहुंचे दुकान के मालिक ने डायल 112और फायर बिग्रेड को फोनकर जानकारी दिया।मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बड़ी घटना टल गयीं।
नगर पंचायत के वार्ड संख्या 08पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश कस्बे के वार्ड नंबर छः सुभाषचंद्र बोस नगर में कबाड़ की दुकान चलाते है।बीते शनिवार को वह दुकान बंदकर रात आठ बजे अपने घर चले गये, और रात्रि में दुकान में आग लग गयीं।सुनील बताया कि रविवार की सुबह लगभग तीन बजे देवरिया शिवमंदिर पर दुकान लगाने जा रहे राहगीर ने अंदर से धुंवा निकलता देख दुकान से थोड़ी दूरी पर स्थित मकान से आंटो निकाल रहे ब्रजेश विश्वकर्मा को इसकी जानकारी दिया।
ब्रजेश ने मेरे घर जाकर अवगत कराया।पीड़ित मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग कमरे मे फैल चुकी थी ,उसने अपने फोन से डायल112पर सूचित किया और फायर सर्विस को सूचना दिया।मौकी पर पहुंची पुलिस और फायरसर्विस के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।और बड़ी घटना घटने से रोक लिया।सुनील ने रोते हुए बताया कि दुकान के अंदर लगभग70हजार का सामान था जो पूरी तरह जल गया।उसका आरोप है कि किसी ने जंगला तोड़कर अंदर आग लगाया है।मौके पर जंगले का दरवाजा और सरिया टूटा दिखाई भी दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया मामला संज्ञान मे है।किंतु अभी पीड़ित की तरफ से शिकायत नही मिला।

Comments