नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक पारदर्शी सेवा ही व्यापार का आधार- मोना
लालगंज, प्रतापगढ़। टाउन एरिया के अर्न्तगत राजेन्द्र नगर में रविवार को पारदर्शी उपभोक्ता सेवा एवं व्यापारिक गुणवत्ता पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। नवीन होटल आरपी ग्रैण्ड एण्ड रेस्टोरेण्ट के गार्डेन में हुई परिचर्चा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भगवान गणेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।विधायक आराधना मिश्रा मोना एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कार्यक्रम में समाजसेवी स्व0 राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि नगर के विकास में सभी आवश्यक संसाधनों के जरिए इसे आदर्श टाउन एरिया की चमक दी जाएगी। उन्होने कहा कि व्यापारिक क्षेत्र में उपभोक्ता सेवा गुणवत्तापरक तथा पारदर्शिता पर सदैव खरी उतरनी चाहिए। कार्यक्रम के प्रारम्भ में टाउन एरिया की चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी तथा प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं पूर्व प्रधान बृजेश द्विवेदी ने विधायक आराधना मिश्रा मोना को स्मृति चिन्ह तथा शाल भेंटकर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ0 नीरज तिवारी रहे। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने किया। वहीं समापन के अवसर पर पहुंचे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का भी आयोजन समिति के द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्रम तथा मोमेण्टो भेंटकर सम्मान किया गया। समापन अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि आम उपभोक्ता को उच्चस्तरीय ग्राहक सेवा के साथ विश्वसनीयता व्यापार को प्रगतिशील बनाया करता है। स्वागत अधिवक्ता संजय द्विवेदी एवं संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश द्विवेदी व राजू द्विवेदी ने किया।
इस मौके व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर द्विवेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी महेश, केडी मिश्र, सुधीर मिश्र, महेन्द्र शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्र, गीता सिंह, सभासद श्रवण प्रजापति, भगवताचार्य विनय शुक्ल, अवनीश शुक्ल, पारस द्विवेदी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, शास्त्री सौरभ, अक्षत तिवारी, मनीष मिश्र, समाजसेवी पवन शुक्ल, इं. रमेश शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, छोटे लाल सरोज, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, विभवभूषण शुक्ल, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश मिश्र, डा0 अमिताभ शुक्ल, दयाराम वर्मा, हृदय नारायण मिश्र, राजू पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, नामवर सिंह, मिल्लू मिश्र, एबादुर्रहमान आदि रहे।

Comments