नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिलापथार में युवक की लाश बरामद
थाने में शिकायत दर्ज, परिवार का संदेह हत्याकांड
असम धेमाजी। सिलापथार एक नंबर सिलागांव की जानकी देव नाथ के 21साल उम्र का बेटा जयंत देब नाथ ने बीतेकल शाम को अपने गांव के दोस्त सुब्रत दास, प्रवीण बैद्य, रतन वैद्य के साथ घर से टहलने निकले थे। लेकिन जयंत रात 8 बजे तक घर ना आने पर परिवार के लोगों ने आस पास में खबर करने लगी बदकिस्मत से रात के करीब 10 बजे सिला जनजाति हाई स्कूल के पीछे सुनसान इलाके फिशरी के तट पर मृत अवस्था में बरामद किया।
परिवार के लोगों ने तुरन्त सिलापथार पुलिस थाने में खबर दी पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पुलिस स्टेशन ले गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।परिवार ने यह भी दावा किया कि जयंत को प्लानिंग करके हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने उल्लेखित टहलने निकली तीनों दोस्तों की नाम में आरोप लगाकर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। घटना की जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा देने कि मांग की।
दूसरी ओर इस घटना को तीव्र निंदा करते हुए सौदों असम नाथ योगी सात्र संस्था के आंचलिक समिति के सचिव अजीत नाथ और नाथ योगी सम्मेलन की सिलापथार आंचलिक समिति के सचिव नीरद नाथ ने प्रशासन से घटना की सही जांस कर
अपराधियों को कड़ी सजा देने कि मांग की है।

Comments