शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , चोरी की कार सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पूछताछ में चोरी की योजना का खुलासा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय टीम द्वारा दिनांक 14.02.2026 को देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की प्राप्त सूचना पर खोखरी पुलिया (रेलवे साइडिंग) के पास से चोरी की कार संख्या MP66C1609 (टाटा इंडिका) के साथ 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

उक्त के संबंध में थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामदगी एवं साक्ष्य के आधार पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

टैंकर से केमिकल का रिसाव: दर्जनों बकरियां झुलसीं Read More टैंकर से केमिकल का रिसाव: दर्जनों बकरियां झुलसीं

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1. गुरुलाल पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 35 वर्ष, 2. बोलजोत सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर थाना चोला जनपद तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 30 वर्ष, 3. जर्मनजोत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 27 वर्ष, 4. सिकन्दरजीत सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 34 वर्ष, 5. जोवनजीत सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी ग्राम सरलानी माण्डा थाना सिटी पट्टी जिला तरनतारन (पंजाब), उम्र लगभग 28 वर्ष।

सजेती पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार Read More सजेती पुलिस ने 19 क्वार्टर अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तगण से की गई पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग घूम फिर कर काम करते है तथा मौका पाकर हम लोग चोरी की घटनाओं को कारित करते है। इससे पूर्व में भी हम लोग चोरी कर चुके है तथा जेल भी जा चुके है। हम लोग यहाँ काम की तलाश में बैढ़न से शक्तिनगर आये थे तथा साधन का इंतजार करने लगे। इसी बीच मौका देख कर दिनांक 13/14.02.2026 को उक्त कर को चोरी कर उससे दूसरे स्थान जाने का प्लान बनाये तभी हम लोगो ने देखा कि शक्तिनगर बस स्टैण्ड से कुछ दूर एक वर्कशाप पर इंडिगो कार MP66C1609 खडी थी वहा कोई नही था हम लोगो ने मिलकर अपने पास रखी

मन की पवित्रता में हुआ करता है प्रभु श्रीराम का दर्शन- आचार्य देवव्रत जी Read More मन की पवित्रता में हुआ करता है प्रभु श्रीराम का दर्शन- आचार्य देवव्रत जी

चाभी से इंडिगो कार का दरवाजा खोलकर, कार को चालू (स्टार्ट) कर वहाँ से चुरा कर वहाँ से तेज गति से निकल गए और फिर हम लोग उसी चोरी की कार से अनपरा सोनभद्र की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेल खत्म होने वाला था तथा पुलिस से बचने के लिए हम लोग कार को एकान्त स्थान पर ले गये। दिन-भर हम लोग रूककर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्लान किए कि इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ गए। अत: अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि वे लोग इससे पूर्व भी चोरी किए है एवं जेल भी गए है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें