पुलिस ने अपहरण बा दुष्कर्म का प्रयास करने बाले आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/क्योलडिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को देर रात फोनकर घर से बुलाकर कथित तौर पर जबरन बाइक पर बैठा कर ले जाने का और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी युवती किसी तरह जान बचाकर भागी और दूसरे गांव में पूर्व प्रधान के घर जाकर सरण ली और परिवार को सूचना दी जिस पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था।
 
इस पर आज प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह उपनिरीक्षक अरिमर्दन सिंह नवीन कुमार सुमित यादव लकी सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमित कुमार पुत्र ब्रह्म स्वरूप को मेथी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार बताया कि वह इंटर पास है और नीट की तैयारी कर रहा है पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें